शैल परिषद के आह्वान पर 04 जनवरी को दक्ष चौराहा से मोदी मैदान तक कैंडिल मार्च
शैल ग्लोबल टाइम्स रुद्रपुर।
अंकिता भंडारी की नृशंस हत्या के मामले में न्याय की माँग को लेकर शैल परिषद द्वारा एकजुट जनआंदोलन का आह्वान किया गया है। इसी क्रम में कल दिनांक 04/01/2026 को दक्ष चौराहा से मोदी मैदान तक एक विशाल कैंडिल मार्च निकाले जाने का निर्णय लिया गया है।
इस कैंडिल मार्च में गंगापुर रोड एवं आसपास की सभी कॉलोनियों के नागरिक बड़ी संख्या में सड़क पर उतरकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनकारियों द्वारा अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जाँच की पुरजोर माँग की जाएगी, ताकि पीड़िता को निष्पक्ष और शीघ्र न्याय मिल सके।

कैंडिल मार्च की अगुवाई शैल परिषद करेगी, जबकि सभी कॉलोनियाँ अपने-अपने बैनर एवं तख्तियों के साथ इस जनआंदोलन में भाग लेंगी। आयोजन का उद्देश्य जनभावनाओं को एक मंच पर लाकर न्याय की माँग को और अधिक सशक्त बनाना है।
शैल परिषद ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस शांतिपूर्ण कैंडिल मार्च को सफल बनाने की अपील की है, ताकि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की आवाज़ शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुँच सके।
शैल ग्लोबल टाइम्स रुद्रपुर उत्तराखंड।

