
गंगापुर रोड, शैल सांस्कृतिक समिति (शैल परिषद), रुद्रपुर
गंगापुर रोड स्थित शैल सांस्कृतिक समिति (शैल परिषद) में स्थापित गोलज्यू मंदिर के भूतल में निर्मित हो रहे सामुदायिक भवन के अनुरक्षण कार्य का शिलान्यास आज विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय नगर निगम रुद्रपुर के श्री विकास शर्मा एवं अध्यक्षता माननीय वार्ड नंबर 12 की पार्षद श्रीमती महेंद्री शर्मा द्वारा सामुदायिक भवन अनुरक्षण परियोजना का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर शैल परिषद के अध्यक्ष श्री गोपाल सिंह पटवाल, महामंत्री एडवोकेट दिवाकर पांडे, संरक्षण मंडल के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ सदस्यगण तथा शैल परिषद परिवार के सभी प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत गोलज्यू महाराज की पूजा के साथ हुई, जिसके उपरांत शिलापट्ट का अनावरण किया गया। इसके बाद सामुदायिक भवन की दीवार पर प्रथम ईंट रखकर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की गई। समारोह में शामिल सभी अतिथियों ने सामुदायिक भवन को क्षेत्र की सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए अत्यंत आवश्यक बताया और इसके शीघ्र निर्माण की आशा व्यक्त की।
भगवान गोलू महाराज के प्रति आभार व्यक्त
कार्यक्रम में सम्मिलित सभी लोगों ने गोलज्यू महाराज से समाज की उन्नति, समृद्धि और सद्भाव के लिए आशीर्वाद की कामना की।
समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में शामिल रहे:

रुद्रपुर नगर निगम के सम्मानित महापौर श्री विकाश शर्मा जी
रुद्रपुर नगर निगम की नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे
शैल परिषद के अध्यक्ष श्री गोपाल पटवाल जी
मनोज कुमार गहतोड़ी रुद्रपुर नगर निगम जे ई
भरत लाल साह शैल परिषद के संरक्षक
हरीश दनाई
संजील बुधौरी
धीरज पांडे
दिनेश बम
राजेंद्र बलौदी
राजेंद्र बोरा
जगदीश बिष्ट
हर्षित दनाई
किशन मिश्रा
त्रिभुवन जोशी
मुकुल उप्रेती
प. सतीश लोहनी
प. कैलाश तिवारी
प. गौरव लोहनी
संदीप वाल्मीकि
गगन कांडपाल
एवं अन्य सम्मानित उपस्थितजन।
स्टूडियो शैल ग्लोबल टाइम्स रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर उत्तराखंड ।

