संपादक दिनेश बम शैलग्लोबल टाइम्स रुद्रपुर उत्तराखंड।
रुद्रपुर। नगर की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक जाम के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। महापौर श्री विकाश शर्मा की लगातार मेहनत और पहल अब रंग ला रही है। रुद्रपुर की कई महत्वपूर्ण सड़कों का चौड़ीकरण कार्य शुरू होने जा रहा है। इससे औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और शहर का यातायात सुचारू होगा।
महापौर ने प्राधिकरण, पीडब्ल्यूडी, जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों के साथ विभिन्न मार्गों का निरीक्षण और सर्वे किया। इस निरीक्षण के बाद कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

जिन मार्गों का होगा चौड़ीकरण
गंगापुर रोड (खेड़ा से गंगापुर तक) भूरारानी रोड अटरिया रोड – फिलहाल मात्र 7 मीटर चौड़ी इस सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर 12 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। यह सड़क नैनीताल हाईवे से सिडकुल ढाल, फिर फुलसुंगा होते हुए बगवाड़ा तक जाएगी। यह मार्ग सिडकुल और नैनीताल हाईवे को बाईपास के रूप में जोड़ेगा, जिससे औद्योगिक क्षेत्र के ट्रैफिक को वैकल्पिक रास्ता मिलेगा। सिडकुल से तीन पानी होकर बगवाड़ा मार्ग – तीन पानी डैम से दक्ष चौराहा होते हुए बगवाड़ा जाने वाली इस सड़क को भी 12 मीटर चौड़ा किया जाएगा। यह मार्ग भी एक बाईपास का काम करेगा और ट्रैफिक का दबाव मुख्य शहर पर नहीं पड़ेगा। सिडकुल से फुलसूँगी होकर बगवाड़ा मार्ग काशीपुर बायपास रोड का भी चौड़ीकरण किया जाएगा।
रुद्रपुर नगर निगम के महापौर का बयान विकाश शर्मा का बयान।
महापौर श्री विकाश शर्मा ने कहा कि – “रुद्रपुर की बढ़ती जनसंख्या और यातायात दबाव को देखते हुए यह चौड़ीकरण अत्यंत आवश्यक है। हमारा लक्ष्य है कि रुद्रपुर को ट्रैफिक जाम से मुक्त कर व्यवस्थित यातायात व्यवस्था स्थापित की जाए। आने वाले समय में रुद्रपुर को उत्तराखंड का आदर्श नगर बनाना हमारी प्राथमिकता है।
रुद्रपुर के नागरिकों की उम्मीद
स्थानीय नागरिकों ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि चौड़ीकरण से न केवल जाम की समस्या का समाधान होगा बल्कि औद्योगिक क्षेत्र के लिए वैकल्पिक बाईपास उपलब्ध होगा, जिससे शहर की आंतरिक सड़कों पर दबाव कम होगा। यह कदम रुद्रपुर को आधुनिक और व्यवस्थित स्वरूप देने में मील का पत्थर साबित होगा।महापौर विकाश शर्मा के नेतृत्व में रुद्रपुर शहर अब विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है। चौड़ीकरण कार्य न सिर्फ शहर की सुंदरता बढ़ाएगा बल्कि इसे उत्तराखंड के औद्योगिक और व्यापारिक मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित करेगा।
महापौर श्री विकाश शर्मा ने कहा कि – “रुद्रपुर की बढ़ती जनसंख्या और यातायात दबाव को देखते हुए यह चौड़ीकरण अत्यंत आवश्यक है। हमारा लक्ष्य है कि रुद्रपुर को ट्रैफिक जाम से मुक्त कर व्यवस्थित यातायात व्यवस्था स्थापित की जाए। आने वाले समय में रुद्रपुर को उत्तराखंड का आदर्श नगर बनाना हमारी प्राथमिकता है।

