अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर रुद्रपुर में विशाल कैंडल मार्च, मातृशक्ति की सशक्त भागीदारी

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। अंकिता भंडारी हत्याकांड में निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर रुद्रपुर में जनाक्रोश देखने को मिला। शैल सांस्कृतिक समिति एवं शैल परिषद के संयुक्त तत्वावधान में गंगापुर रोड स्थित दक्ष चौराहे से गोलजू मंदिर, मोदी मैदान के सामने तक विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। इस कैंडल यात्रा में हजारों की संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर वीआईपी संरक्षण के आरोपों के विरुद्ध अपना गहरा आक्रोश प्रकट किया।

कैंडल मार्च में मातृशक्ति की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से गीता भट्ट, रेखा जोशी, नेहा पांडेय, तनुजा बुधौरी, किरण बोरा , चंदा बम , गीता बिष्ट , विनीता पांडे, सुधा पटवाल, जानकी त्रिपाठी, पुष्पा जोशी, कमला पाठक, सुधा जोशी, हंसी मिश्रा, नीलम पांडे, लीला दनाई, नीलम कांडपाल, दीपा मटेला, भावना मेहरा, दीपा जोशी, मंजू दनाई, सुनीता पांडे, तारा जोशी, शोभा मिश्रा, प्रभा मेहरा, सरिता उपाध्याय, हेमा पंत, कुमकुम उपाध्याय, रेखा पूजा तथा भारती जोशी सहित अनेक महिलाओं ने शांतिपूर्ण ढंग से न्याय की आवाज बुलंद की।

इस कैंडल मार्च में शैल परिषद एवं शैल सांस्कृतिक समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। अध्यक्ष गोपाल सिंह पटवाल, संयोजक दिनेश बम सचिव राजेंद्र सिंह बोरा ,उपधक्ष सतीश ध्यानी व मोहन उपाध्याय, कोषाध्यक्ष दया किशन दनाई सहित मोहिनी बिष्ट, नीलम कांडपाल, दीपा पहाड़ी मटेला, पी.सी. शर्मा, राजेंद्र बोहरा, दिनेश बम, ललित दुमका , भास्कर जोशी, जगदीश बिष्ट, दिनेश भट्ट, दान सिंह मेहरा, मुकुल उप्रेती, पूर्व महानिदेशक चिकित्सा विभाग डॉ. एल.एम. उप्रेती, सतीश लोहनी, पूरन चंद्र जोशी, नीलांबर जोशी, धीरज पांडे, संजीव बुधौरी, हरीश दनाई, नरेंद्र रावत, सी.बी. घिंडियाल, एल.डी. जोशी, राजेंद्र बलौदी, प्रकाश जोशी, महेश कांडपाल, गगन कांडपाल, डी.एस. मेहरा, त्रिभुवन जोशी, के.के. मिश्रा, दयाकिसन बुढ़लाकोटी, कैलाश भंडारी , सन्तोष डोबरियाल , अवधेश सिंह, शेखर अधिकारी, भूपेंद्र बिष्ट , नागेंद्र तिवारी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राजनीतिक व सामाजिक जीवन से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों—पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा तथा कांग्रेस नेता मोहन खेड़ा—की मौजूदगी ने आंदोलन को और मजबूती दी।

प्रदर्शनकारियों का स्पष्ट कहना था कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में प्रभावशाली और वीआईपी लोगों को बचाने का प्रयास लोकतंत्र और कानून के राज पर सीधा हमला है। जनता यह जानना चाहती है कि आखिर कब तक रसूखदारों को संरक्षण मिलता रहेगा और कब पीड़िता को वास्तविक न्याय मिलेगा। मुख्यमंत्री आवास के घेराव की घोषणा को जनता के बढ़ते आक्रोश का प्रतीक बताया गया।

गंगापुर रोड के आसपास की कॉलोनियों—कौशल्या एंक्लेव फेज-एक व फेज-दो, आनंद रेजीडेंसी, हिलव्यू कॉलोनी, नंद विहार कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों—से बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही। यह कैंडल मार्च रुद्रपुर में नागरिक चेतना और न्याय की मांग का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया।

शैल ग्लोबल टाइम्स दिनेश बम रुद्रपुर उत्तराखंड