उत्तरायणी महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

खबरें शेयर करें

तीन सदस्यीय प्रारंभिक आयोजन समिति का गठन

रुद्रपुर।

उत्तरायणी महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर रविवार को शैल सांस्कृतिक समिति (रजि.) एवं शैल परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन शैल भवन स्थित गोलजू मंदिर प्रांगण में किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री गोपाल सिंह परगाई ने की।

बैठक में महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर प्रारंभिक स्तर पर तीन सदस्यीय आयोजन समिति के गठन पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। शैल परिषद के महासचिव श्री दिवाकर पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तरायणी महोत्सव 2026 के कार्यक्रम संचालन हेतु अस्थायी रूप से समिति का गठन किया जा रहा है, जिसे आगे आवश्यकता अनुसार विस्तारित किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों एवं कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से जिन तीन सदस्यों को उत्तरायणी महोत्सव 2026 की प्रारंभिक आयोजन समिति में नामित किया गया, वे हैं—

  1. श्री दिनेश बम
  2. श्री के. के. मित्रा
  3. श्री मुकुल उप्रेती

निर्णय लिया गया कि आगामी बैठकों में सभी सदस्यों की सहमति से आयोजन समिति का विस्तार किया जाएगा, ताकि महोत्सव का आयोजन और अधिक भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया जा सके।

बैठक के दौरान अध्यक्ष एवं महासचिव द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही यह भी तय किया गया कि उत्तरायणी महोत्सव 2026 का विस्तृत कार्यक्रम रूपरेखा तैयार की जा चुकी है, जिसकी तिथि एवं अंतिम स्वरूप अगली बैठक में सर्वसम्मति से तय किया जाएगा।

स्टूडियो | शैल ग्लोबल टाइम्स रुद्रपुर उत्तराखंड।