कशिश हत्याकांड पर उमड़ा जनसैलाब, रुद्रपुर में कैंडल मार्च

खबरें शेयर करें

गांधी पार्क से भगत सिंह चौक तक उठी न्याय की आवाज, हजारों लोग शामिल

संपादक दिनेश बम रुद्रपुर उत्तराखंड ।

रुद्रपुर। हल्द्वानी की मासूम बच्ची कशिश की निर्मम हत्या से आक्रोशित लोगों ने आज रुद्रपुर में विशाल रैली निकाली। गांधी पार्क से भगत सिंह चौक तक कैंडल मार्च में हजारों लोग शामिल हुए और न्याय की मांग को लेकर जोरदार नारेबाज़ी की।

आक्रोश रैली में शैल सांस्कृतिक समिति के पदाधिकारी के.के. मिश्रा, मुकुल उप्रेती, राजेंद्र बलौदी और नीलम कांडपाल सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग की।

एकत्रित भीड़ ने कहा— “कशिश हमारी बेटी थी, उसके लिए न्याय हर कीमत पर मिलेगा। जब तक दोषियों को कठोर सजा नहीं दी जाती, आंदोलन जारी रहेगा।”

इस दौरान पूरे मार्ग पर लोगों ने मोमबत्तियाँ जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शांतिपूर्ण ढंग से प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

वहीं, पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच तेज़ी से की जा रही है और आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा— “दोषियों पर कड़ी धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। न्याय दिलाने में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।”