टोयोटा नई कार बता कर बेच रहा है पुरानी गाड़ी” — रुद्रपुर में ग्राहक का गंभीर आरोप

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर के एक ग्राहक ने  Toyota Kirloskar Motors एवं  Trust Toyota Rudrapur पर नई गाड़ी के नाम पर रिपेंटेड एवं दोषपूर्ण वाहन देने का गंभीर आरोप लगाया है।  

ग्राहक के अनुसार उन्होंने 15 मार्च 2026 को नई Toyota Innova Crysta ZX बुक की थी, लेकिन डिलीवरी के बाद पता चला कि वाहन का बोनट रिपेंटेड और खराब फिनिशिंग वाला है।

मुख्य आरोप इस प्रकार हैं:

  • बुकिंग के समय बताई गई कीमत से ₹30,501 अतिरिक्त वसूले गए
  • रात 9 बजे गाड़ी की डिलीवरी दी गई, जिससे ग्राहक वाहन ठीक से जांच नहीं कर पाया
  • PPF निरीक्षण के दौरान बोनट रिपेंटेड होने का दावा सामने आया
  • शिकायत के बाद वाहन 29 अप्रैल 2026 से वर्कशॉप में खड़ा बताया जा रहा है
  • ग्राहक के अनुसार 20 से अधिक बार वर्कशॉप के चक्कर लगाने पड़े
  • कंपनी द्वारा नई गाड़ी के बजाय रिपेयर/रिपेंट वाहन वापस देने की बात कही जा रही है
  • ग्राहक का कहना है कि वह उस गाड़ी की बैंक EMI चुका रहा है जो अभी तक उसे सही स्थिति में मिली ही नहीं
  • रोजमर्रा के काम के लिए ग्राहक को किराए की गाड़ी लेनी पड़ रही है

ग्राहक ने दावा किया है कि उनके पास बुकिंग स्लिप, इनवॉइस और भुगतान से जुड़े सभी दस्तावेज मौजूद हैं।

और कल सभी मीडिया कर्मियों को बुलाया है

शैल ग्लोबल टाइम्स रुद्रपुर ।

Tagged