उधमसिंह नगर में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

खबरें शेयर करें

उधमसिंह नगर, 11 मार्च 2026।

जिला पूर्ति अधिकारी उधमसिंह नगर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जनपद में संचालित सभी गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस (एलपीजी) की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है तथा इसकी आपूर्ति भी सुचारु रूप से की जा रही है। प्रशासन ने आम उपभोक्ताओं से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और गैस की अनावश्यक खरीद या संग्रह न करने की अपील की है।

जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चन्द्र तिवारी ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार सिंगल गैस सिलेंडर कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के लिए दो बुकिंग के बीच कम से कम 25 दिन का अंतर निर्धारित किया गया है। वहीं डबल सिलेंडर कनेक्शन वाले उपभोक्ता 30 दिन बाद ही नई बुकिंग करा सकते हैं। उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे गैस सिलेंडर की बुकिंग फोन या ऑनलाइन माध्यम से ही करें तथा बुकिंग के पश्चात एजेंसी की डिलीवरी व्यवस्था के माध्यम से ही सिलेंडर प्राप्त करें।

प्रशासन ने रुद्रपुर और काशीपुर क्षेत्र के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से भी अपील की है कि यदि उन्हें गैस पाइपलाइन कनेक्शन की आवश्यकता हो तो वे आवेदन कर सकते हैं। पात्रता के अनुसार उन्हें पाइपलाइन कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके अतिरिक्त यदि कहीं गैस की कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत प्राप्त होती है तो उपभोक्ता निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं:

आपदा कंट्रोल रूम: 05944-250250, 05944-250500 एलपीजी शिकायत टोल फ्री नंबर: 18002333555

गैस कनेक्शन या अन्य जानकारी के लिए निम्न अधिकारियों से भी संपर्क किया जा सकता है:

श्री कुश गर्ग – 7206413402 श्री रोहित – 7978216113 श्री सचिन कश्यप – 9084897398 श्री दीपक नेगी – 9997362038

जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी उपभोक्ताओं से पुनः अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि के बाद ही गैस की बुकिंग करें तथा गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं।

न्यूज़ डेस्क शैल ग्लोबल टाइम्स रुद्रपुर उत्तराखंड