चंद्रकला बम के नेतृत्व में “हर घर योग” अभियान को मिल रही नई दिशा।
रुद्रपुर, 5 अक्टूबर (शैल ग्लोबल टाइम्स):
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना जितना कठिन है, उतना ही आवश्यक भी। काम का बोझ और समय की कमी के कारण अधिकतर लोग अपने स्वास्थ्य की उपेक्षा कर बैठते हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए योग गुरु स्वामी रामदेव जी महाराज ने पतंजलि योग समिति का गठन किया, जिसका उद्देश्य योग को घर-घर तक पहुँचाना है।

इसी श्रृंखला में पतंजलि महिला योग समिति, रुद्रपुर द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर प्रतिदिन योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में महिलाएँ नियमित रूप से योगाभ्यास कर रही हैं और सैकड़ों योग शिक्षिकाएँ इस अभियान को आगे बढ़ा रही हैं।
इसी क्रम में दिनांक 5 अक्टूबर को समिति की तहसील प्रभारी चंद्रकला बम के नेतृत्व में “हर घर योग” अभियान को और विस्तार देने का संकल्प लिया गया। इसके तहत आज 5 अक्टूबर की सुबह 4 बजे से 7 बजे तक आनंद विहार कॉलोनी, रुद्रपुर में एक विशेष योग सत्र आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न योग कक्षाओं की शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं। चंद्रकला बम ने उपस्थित जनों को योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि,
अब तक समिति द्वारा 10 योग कक्षाएँ प्रारंभ की जा चुकी हैं, जिनमें 200 से अधिक लोग योग का प्रशिक्षण ले चुके हैं। इनमें से 21 योग शिक्षिकाएँ प्रशिक्षित होकर योग प्रचार-प्रसार के कार्य में सक्रिय हैं।
कार्यक्रम का समापन चंद्रकला बम द्वारा दिए गए नारे —
“करेंगे योग तो रहेंगे निरोग”
के साथ हुआ।
निरंतर संचालित योग कक्षाएँ एवं शिक्षिकाओं की सूची:
ज्योति सिंहा – आनंद विहार A
पुष्पा बजेठा – आनंद विहार B
विनीता लखेड़ा – कौशल्या फेस टू B
चन्दा बम – कौशल्या एनक्लेव फेस वन
प्रेमा चन्द – रूद्रा एनक्लेव
मीनू जोशी – सर्वेश्वरी
गीता बिष्ट – वसुंधरा ग्रीन
रेखा चन्द – कौशल्या वाटिका
सपना रावत – कौशल्या फेस टू A
किरण बोरा – हिल व्यू

