राज्य की संस्कृति, प्रकृति और प्रगति को केंद्र में रखकर ‘अपनी धरोहर न्यास’ आगामी 15 और 16 नवंबर 2025 को सरोवर नगरी नैनीताल में भव्य “धरोहर संवाद” कार्यक्रम का आयोजन करेगा। इस संबंध में संस्था की महत्वपूर्ण बैठक कल दो नवंबर को नैनीताल क्लब में अध्यक्ष विजय भट्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
अपनी धरोहर न्यास’ की स्थापना 16 जुलाई 2021 को हरेला पर्व के अवसर पर सामूहिक पौधारोपण से हुई थी। तब से लेकर अब तक संस्था ने महिला एवं युवा सम्मेलन, उत्तराखंड प्रवासी सम्मेलन (दिल्ली), और गोल्ज्यू संदेश यात्रा 2022 व 2024 जैसे कई सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य की विरासत को सहेजने और समाज को जोड़ने का कार्य किया है।

बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं—

- सर्व व्यवस्था प्रमुख: अरविंद पडियार
- व्यवस्था प्रमुख: डॉ. प्रगति जैन
- सह व्यवस्था प्रमुख: संजय मठपाल
- कार्यक्रम संयोजक: लवी चीलवाल
संस्था ने बताया कि राज्य के प्रत्येक जिले से प्रतिनिधि इस संवाद में भाग लेंगे। अगली कार्यकारिणी बैठक में गोल्ज्यू संदेश यात्रा और धरोहर संवाद 2025 की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा।
‘अपनी धरोहर न्यास’ का यह प्रयास राज्य की संस्कृति, प्रकृति और प्रगति के त्रिकोण को एक मंच पर लाकर उत्तराखंड की पहचान को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
स्टूडियो शैल ग्लोबल टाइम्स नैनीताल उत्तराखंड ।

