कई पुराने चेहरों की छुट्टी, तरुण दत्ता बने महामंत्री – युवाओं और महिलाओं को भी मिला स्थान
रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी ऊधमसिंहनगर जिला कार्यकारिणी की घोषणा जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल ने कर दी है। इस नई कार्यकारिणी में जहाँ कई नए चेहरों को संगठन में अहम जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं, वहीं कई पुराने पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
सबसे ज्यादा चर्चा बंगाली समाज के प्रखर वक्ता तरुण दत्ता को महामंत्री बनाए जाने की रही। उनकी नियुक्ति को संगठन के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनकी सक्रियता और प्रखर वक्तृत्व क्षमता से भाजपा को नई ऊर्जा मिलेगी।
जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल ने कहा कि इस कार्यकारिणी में हर वर्ग और समाज को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है ताकि संगठन मजबूत हो सके और आगामी चुनावों में और बेहतर प्रदर्शन कर सके।
भाजपा ऊधमसिंहनगर की नई जिला कार्यकारिणी (दिनांक: 6 सितम्बर 2025)
जिला उपाध्यक्ष – श्री अमित नारंग

जिला उपाध्यक्ष – श्रीमती शालिनी बोरा
जिला उपाध्यक्ष – श्रीमती रेखा हल्द्वानी
जिला उपाध्यक्ष – श्री इन्द्रपाल सिंह मान
जिला उपाध्यक्ष – श्री अमित पांडे
जिला उपाध्यक्ष – श्री हिमांशु शुक्ला
जिला महामंत्री – श्री तरुण दत्ता
जिला महामंत्री – श्री रमेश जोशी
जिला मंत्री – श्री गजेन्द्र प्रजापति
जिला मंत्री – श्रीमती विमला बिष्ट
जिला मंत्री – श्री अक्षय अरोरा
जिला मंत्री – श्री प्रमोद निगल
जिला मंत्री – श्री गोविन्द मेहता
जिला मंत्री – श्रीमती सुलोचना रावत
जिला कोषाध्यक्ष – श्री रोशन अरोरा
जिला कार्यालय मंत्री – श्री मोर सिंह यादव
जिला सह-कार्यालय मंत्री – श्री सुरेन्द्र चौधरी
जिला मीडिया संयोजक – श्री विजय तोमर
जिला आई.टी. संयोजक – श्री मानस जायसवाल
जिला सोशल मीडिया संयोजक – श्री अजय गहलोत
जिला सोशल मीडिया सह-संयोजक – श्री सचिन देवाकर
युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता
घोषित कार्यकारिणी में महिलाओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ दी गई हैं, जिनमें शालिनी बुरा, रेखा हल्द्वानी, विमला बिष्ट और सुलोचना रावत शामिल हैं। साथ ही, कई युवा चेहरों को भी स्थान दिया गया है जिससे संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा।
मिश्रित प्रतिक्रियाएँ
जहाँ समर्थक इसे संगठन में नई ताजगी का संकेत मान रहे हैं, वहीं कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों की छुट्टी होने से असंतोष भी झलक रहा है। फिर भी, पार्टी का मानना है कि नई टीम जिले में भाजपा को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।
संपादक दिनेश बम रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर उत्तराखंड ।

