रुद्रपुर जिला चिकित्सालय में 14–15 वर्ष की बालिकाओं को लगाई जा रही HPV वैक्सीन
रुद्रपुर। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन लगाई जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह वैक्सीन भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करने में अत्यंत प्रभावी मानी जाती है। इसलिए सभी अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपनी बालिकाओं को समय पर अस्पताल लाकर टीकाकरण अवश्य कराएं।

टीकाकरण का समय
प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रविवार को अवकाश रहेगा
टीकाकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज
बालिका का आधार कार्ड OTP सत्यापन के लिए मोबाइल फोन
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यह अभियान बालिकाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है। समय पर वैक्सीन लगवाने से भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को काफी हद तक रोका जा सकता है।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से इस अभियान में सहयोग करने और अधिक से अधिक बालिकाओं को टीकाकरण के लिए जिला चिकित्सालय लाने की अपील की है।
— संवाददाता, रुद्रपुर | शैल ग्लोबल टाइम्स

